वक़्त जब भी अपने पासे फेंकेगा ,
ना वो रिश्ते देखेगा ,ना वो नाते देखेगा,
ना तेरी ज़ात देखेगा,ना ही औक़ात देखेगा ,
ना तेरे ज़ज्बात देखेगा,ना ही हालात देखेगा ,
ना तेरे आडंबर देखेगा,ना तेरे पीर पैग़म्बर देखेगा ,
तुझे कुछ भी देने से पहले,तेरे कर्मों का हिसाब देखेगा ,
देखेगा वो बस ये ही कि,
रिश्तों को निभाया तूने कितनी सच्चाई से,
अपनों को ठगा तूने कितनी चतुराई से,
सच्चे लोगों का तू कितना बना सहारा था,
और झूठ ने तेरे कारण समाज में कितना पाँव पसारा था ॥
